बेहद खास इस बार का बिग बॉस

शो का लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनके इंतजार का समय खत्म हो चुका है। शो 2 अक्तूबर से ऑन एयर होने जा रहा है।

‘बिग बॉस 15’ में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिनमें से कुछ लोगों के नाम का खुलासा पहले ही कर दिया गया है।

इस बार भी शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं इस सीजन शो को जंगल थीम दिया गया है। सलमान ने शो को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन की अवधि 5 महीने की होगी।

साथ ही जंगल थीम के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधाएं मिल पाएंगी। अब फैंस बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कब और कहां देख पाएंगे आप शो।

2 अक्टूबर को रात 9:30 बजे से ‘बिग बॉस 15’ के ओपनिंग एपिसोड का प्रीमियर कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। बिग बॉस 15 को आप वूट (VOOT) ऐप पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

प्रतीक सहजपाल के अलावा शमिता शेट्टी, निशांत भट, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अकसा सिंह, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ और पंजाबी सिंगर अफसाना खान।

रेखा भी इस बार बिग बॉस शो का हिस्सा बनेंगी। वह ‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून’ के रूप में उपस्थित होने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ,योगी
Next post मंदिरों-शक्तिपीठों में सिर्फ हिंदू कर्मचारी होंगे तैनात