सुरेखा सीकरी का निधन

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक अपना सिक्का चलाने वालीं दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक 75 वर्ष की आयु में सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) ने कार्डियक अरेस्‍ट के चलते आखिरी सांस ली. इस खबर के बाद से टीवी और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है.

याद दिला दें कि कई सालों तक बॉलीवुड में काम करने के बाद सुरेखा सीकरी ने जब टीवी का रुख किया तो वहां भी उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया.

उन्होंने मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाई जिसे आज तक याद किया जाता है. वहीं उन्होंने तीन साल पहले आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में दादी का यादगार किरदार निभाया. बता दें कि उन्होंने नेशनल फ‍िल्‍म पुरस्‍कार भी जीता था.

सुरेखा सीकरी के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है. मैनेजर ने मीडिया को जानकारी दी है कि दुख का विषय है

कि सुरेखा जी नहीं रहीं. 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया. दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या
Next post सीएम बीएस येदियुरप्पा ने किया इस्तीफे की अटकलों को खारिज