सीजी बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम-टेबल जारी हुआ

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च, 2023 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

यह है परीक्षा कार्यक्रम

हाई स्कूल की परीक्षा 02 मार्च 2023 से शुरू होगी और 24 मार्च 2023 को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च 2023 से शुरू होगी और 31 मार्च 2023 को समाप्त होगी। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 09 बजे से शुरू होंगी। उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे बांटी जाएंगी और छात्रों को सुबह 9:10 बजे से प्रश्न पत्र पढ़ने का समय मिलेगा। छात्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा लिख सकेंगे।

सकेंगे।

सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023  चेक करें शेड्यूल

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन के शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब शेड्यूल देखें और इसे डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जहरीली शराब से कई लोगों की मौत,ताबड़तोड़ छापेमारी, 126 गिरफ्तार
Next post भीख मांगकर गुजारा करने वाला 11 साल का बच्चा निकला लखपति