स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में हिंदी के बच्चों के एडमिशन पर रोक नहीं

रायपुर  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में हिंदी माध्यम के बच्चों के एडमिशन पर कोई रोक नहीं है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारियों को यह स्पष्ट कर दिया है कि हिंदी माध्यम के जिन स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं.

और वहां पहले से ही हिंदी माध्यम के बच्चे हैं, वहां अनिवार्य रूप से हिंदी माध्यम से पढ़ाई कराई जाए। यही नहीं, एडमिशन पर भी कोई रोक नहीं है।

कई जिलों से यह शिकायत आ रही थी कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में हिंदी माध्यम के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका था कि हिंदी माध्यम की पढ़ाई भी लगातार जारी रहेगी।

इसके बाद शिकायतों को देखते हुए लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन ने सभी कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखा है कि हिंदी माध्यम के बच्चे जहां हैं, वहां अनिवार्य रूप से हिंदी माध्यम से पढ़ाई कराई जाए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post PSC की तैयारी कर रही छात्र ने लगाई फांसी
Next post IPS अफसर का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगता था रूपए ,आरोपी गिरफ्तार