स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं टर्म-1 परीक्षा का परिणाम

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं टर्म-1 परीक्षा का परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने राज्य के बारहवीं बोर्ड के टर्म 1 परीक्षाओं के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन छात्रों ने इस साल टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल HPBOSE की ओर से भी सीबीएसई की भांती बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया जा रहा है।
 बोर्ड के अध्यक्ष ने की परिणाम की घोषणा
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने आज शाम 4.30 बजे प्रेस वार्ता में परिणाम के जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपने अंक संबंधी सूचना को शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। एक या दो दिनों में हीं परिणाम को संबंधित स्कूलों की यूजर आईडी पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
 
नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 नवंबर से नौ दिसंबर 2021 तक हुई थीं। वहीं, 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं 20 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा को सभी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हुई थी।

 चेक करें परिणाम?

1. छात्र सबसे पहले hpbose की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12th semester 1 results 2022 के लिंक पर क्लिकि करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से टर्म-1 परीक्षा की मेरिट सूची नहीं जारी की जाएगी। टर्म 2 परीक्षा के बाद दोनों ही परीक्षाओं के अंकों का आंकलन कर के छात्रों को फाइनल मेरिट सूची दी जाएगी। HPBOSE 12वीं की टर्म 1 परीक्षा में 87,340 छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, 455 छात्र अनुपस्थित रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मकान में की छापेमारी किराएदार के यहां निकला भारी कैश
Next post हिमस्खलन की चपेट में आए सात जवानों की मौत की पुष्टि