दूसरे समाज की औरतों से बात करने पर पीटा

गुजरात के दाहोद जिले में एक महिला के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां परिवार के लोगों ने महिला से इस तरह मारपीट की जैसे अफगानिस्तान का कुख्यात संगठन तालिबान करता है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह दूसरे समाज की औरतों से बात करती थी।यहां वलवई समाज और भाभोर समाज के बीच काफी समय से लड़ाई चली आ रही है।

वलवई समाज की 50 वर्षीय एक महिला भाभोर समाज की महिला से बात करती थी। महिला के परिवार को इस पर ऐतराज था। महिला के बात करने से नाराज परिवार ने उसे बीच सड़क पर लात-घूंसों और लाठियों से पीटा और इसके बाद सड़क पर घसीटा।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई और चंद घंटों में ही चारों आरोपियों दिताभाई वलवई, पंकजभाई वलवई, परुभाई वलवई और रमनभाई वलवई को अरेस्ट कर लिया।

बाद में महिला ने सुखसर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करा दी।महिला के साथ क्रूरता सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि, वह भाभोर समाज की महिलाओं से बातचीत करती थी। उनके परिवार को यह बात पसंद नहीं थी और वे बार-बार उसे ऐसा करने से मना करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
Next post पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच