PNG के भी बढ़ने लगे दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) की देश में बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी-पीएनजी (CNG PNG Price Hike) के भी दाम बढ़ने लगे हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने  को कई शहरों में सीएनजी गैस (CNG) और पीएनजी (PNG) दोनों की कीमतों में इजाफा कर दिया है.

कंपनी ने ट्वीट कर कहा है कि बढ़ी हुई कीमतें 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. बता दें कि 12 दिन बाद यह दूसरी बार है जब CNG, PNG के दाम बढ़ा दिए गए हैं.

राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें आज से लागू हो रही हैं.

इसके पहले 1 अक्टूबर 2021 को दाम में बढ़ोतरी की गई थी. देश की राजधानी दिल्ली में 13 अक्टूबर सुबह 6 बजे से CNG की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो हो गई है.

जो कि पहले 47.48 रुपये प्रति किलो थी. इससे पहले एक अक्टूबर को CNG 2.28 रुपये प्रति किलो और PNG 2.10/scm महंगी हुई थी.

>> अजमेर, पाली और राजसामंद: 65.02 रुपये प्रति किलो
>> कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर: 66.54 रुपये प्रति किलो
>> नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद: 56.02 रुपये प्रति किलो

गुरुग्राम: 58.20 रुपये प्रति किलो

रेवाड़ी: 58.90 रुपये प्रति किलो

 

 करनाल और कैथल: 57.10 रुपये प्रति किलो

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली: 63.28 रुपये प्रति किलो

 

> मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, में PNG के नए रेट 38.37 रुपये प्रति SCM है.
>> नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में PNG के नए दाम 32.86 रुपये प्रति SCM कर दी गई है.

>> गुरुग्राम में 33.31 रुपये प्रति SCM है.
>> रेवाड़ी और करनाल में 33.92 रुपये प्रति SCM है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Modi ने की गति शक्ति योजना की शुरुआत
Next post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का RSS पर बड़ा हमला