तेल के दामों ने छुआ आसमान, पेट्रोल 104 रुपये के पार

देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। हर कोई इन बढ़ती कीमतों से परेशान है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है.

तेल विपणन कंपनियों ने (रविवार) यानी 10 अक्तूबर को लगातार लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।  वहीं आज डीजल के दाम में 33 से 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़े हैं। पहली बार मुंबई में डीजल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.14 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.82 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.12 रुपये व डीजल की कीमत 100.66 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.80 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.93 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.53 रुपये लीटर है तो डीजल 97.26 रुपये लीटर है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर              डीजल                 पेट्रोल
दिल्ली            92.82.             104.14
मुंबई              100.66            110.12
कोलकाता        95.93              104.80
चेन्नई              97.26.             101.53
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं।

वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 38 किलो चांदी के साथ,चोर गिरफ्तार
Next post डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने देखा ताजमहल, कहा- बेहद खूबसूरत है.