– *थाना वैशाली नगर क्षेत्र में डॉक्टर के सूने मकान से नकदी एवं सोने-चांदी तथा डायमंड के कीमती आभूषणों की लगभग एक करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा* ।



– *भिलाई से गोंदिया, नागपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज एवं भदोही (उत्तरप्रदेश) तक पीछा कर दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश* ।
– *आरोपियों की तलाश में महाराष्ट्र एवं उत्तरप्रदेश तक पुलिस की लगातार दबिश* ।
– *चोरी के आभूषण घर के अंदर जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाए गए थे, जबकि ज्वेलर्स द्वारा सोने के आभूषण भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया गया था।*
– *चोरी की रकम से दिल्ली में खरीदी गई एक्स.यू.वी. कार एवं सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल पुलिस ने की बरामद* ।
– *चोरी का माल लेकर भागने की फिराक में निकले आरोपियों को तड़के रात्रि लगभग 03 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* ।
– *चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स, माल छिपाने वाले एवं फरार आरोपी को संरक्षण तथा परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने वाले सहयोगियों पर भी कार्रवाई* ।
– *47 लाख 64 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, एक्स.यू.वी. कार, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, इनोवा वाहन एवं मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक एवं कंप्यूटर उपकरण सहित लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद एवं जप्त*
– *प्रकरण में 09 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश जारी* ।
*घटना का उद्देश्य*
विवेचना में सामने आया कि आरोपियों का मुख्य उद्देश्य सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी मात्रा में नकदी एवं कीमती आभूषण चोरी कर आर्थिक लाभ अर्जित करना था।
चोरी की घटना के बाद आरोपियों द्वारा चोरी की संपत्ति को आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया। चोरी के सोने के आभूषणों को कम कीमत पर ज्वेलर्स को बेचकर तथा कुछ आभूषणों को भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया।
चोरी की रकम से वाहन खरीदे गए तथा कुछ रकम का उपयोग घरेलू निर्माण एवं निजी खर्चों में किया गया। वहीं अन्य सहयोगियों द्वारा चोरी का माल छिपाने, खरीदने, खपाने, फरार आरोपी को संरक्षण देने एवं चोरी की संपत्ति को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में सहयोग किया गया।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
1. प्रदीप कुमार चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हरीरामपुर, चौकी कटरा, थाना कोइरौना, जिला भदोही (उत्तरप्रदेश), हाल पता वृंदा नगर, वैशाली नगर, भिलाई।
2. सुजीत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना औराई, जिला मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश)।
3. सोनू जायसवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी राजपुरा, भदोही, थाना सिटी कोतवाली, जिला भदोही (उत्तरप्रदेश)। (ज्वेलर्स एवं चोरी के आभूषणों का खरीददार)
4. रविन्द्र बंसोड़, उम्र 49 वर्ष, निवासी चंदनपारा, बाबादीप सिंह नगर, वार्ड क्रमांक 25, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
5. किरण बंसोड़, उम्र 48 वर्ष, निवासी चंदनपारा, बाबादीप सिंह नगर, वार्ड क्रमांक 25, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
6. आयुष बंसोड़, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाबादीप सिंह नगर, चंदन नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
7. रेखचंद्र देवांगन, उम्र 26 वर्ष, निवासी बाबादीप सिंह नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग। (सहयोगी)
8. आकाश कुमार श्रीपाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी एलआईजी-68, हाउसिंग बोर्ड, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग। (इनोवा वाहन मालिक एवं सहयोगी)
9. अमन सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी वृंदा नगर, कैंप-01, मकान नंबर 53, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग। (सहयोगी)
नोट : मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस की विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
*बरामद संपत्ति का विवरण*
* नगदी रकम 47,64,000/- रू0 (सैतालिस लाख, चौसठ हजार रूपये)
* सोने के आभूषण छोटी-बड़ी कंगन, छोटी-बड़ी चैन, लॉकेट एवं अन्य आभूषण।
* चांदी के आभूषण एवं चांदी के बिस्किट।
* चोरी की रकम से खरीदी गई एक्स.यू.वी.वाहन क्रमांक डी.एल.10 सी.एन 1411
* चोरी की रकम से खरीदी गई नया सुपर स्पेलेन्डर मोटर साइकिल।
* अपराध में प्रयुक्त इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 11 आई 9909
* 02 इलेक्ट्रानिक तराजू सोना चांदी तौलने वाला।
* 01 डीवीआर।
* 01 डेल कंपनी का लेपटांप।
* 01 टेबलेट।
* 01 पेटीएम मशीन।
* 01 पावर बैंक।
* चोरी के पैसा से खरीदा हुआ दो मोबाईल 1. सैमसंग 2. नाथिग।
* मोबाइल फोन 05 नग कुल मोबाईल 07 नग।
*जुमला कीमती लगभग एक करोड़ रूपये* ।
