दुर्ग. दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को श्री प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में श्री नरेश यदु उपाध्यक्ष, कु.शिवांगी महार, सहायक पंजीयक सहकारिता, श्री सुमन कुमार कोर्राम सहायक संचालक कृषि एवं श्री एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के 33 सहकारी समितियों के 2169 कृषकों के लिए फसल ऋण किसान क्रेडिट कार्ड पूरक साख सीमा वर्ष 2026-27 से 2028-29 राषि 24.86 करोड़ रु., गन्ना उत्पादन हेतु 8 कृषकों को साख सीमा 13.18 लाख रु., उद्यानिकी फसल टमाटर के अंतर्गत 6 कृषकों को 8.18 लाख, गौपालन हेतु नवीन केसीसी साख सीमा वर्ष 2026-27 के लिए 149 कृषकों को 3.10 करोड़ रु., गौपालन हेतु साख सीमा का नवीनीकरण वर्ष 2026-27 हेतु 55 कृषकों का 1.08 करोड़ ऋण स्वीकृत किया गया है।
मत्स्य पालन हेतु 8 कृषकों को 22.00 लाख, बकरी पालन हेतु 5 कृषकों को 6 लाख रु., कुक्कुट पालन हेतु 2 कृषकों को 6 लाख रु., 13 अमानतदारों को व्यक्तिगत ऋण 51.60 लाख, 1 स्वयं सहायता समूह को 3 लाख रु. मध्यम कालीन नार्मल ऋण अंतर्गत 1 कृषक को 2.14 लाख रु. गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत 1 किसान को 5.00 लाख रु. ऋण स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार अन्य हितग्राहियों के मांग अनुसार अकृषि ऋण स्वीकृत किया गया।
बैंक के माध्यम से ऋण नीति अनुसार उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कृषकों के मध्य करने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देश दिया गया ताकि बैंक के माध्यम से इन योजनाओं में अधिकाधिक कृषक लाभान्वित हो। बैठक में सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक एवं श्री एस.पी.वाहने शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।




