करोड़ों के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का विवरण प्राप्त हुआ*




*ठाणे में ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के दो पैनल का पर्दाफाश, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार; 31 मोबाइल, 04 लैपटॉप सहित डिजिटल उपकरण जब्त*
▪️ *म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग एवं संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों से महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा हुआ।*
▪️ *थाना वैशाली नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठाणे स्थित किराए के फ्लैट में दबिश देकर दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन करते 10 आरोपियों को पकड़ा।*
▪️ *प्रारंभिक जांच में दोनों पैनलों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग कर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किए जाने की जानकारी सामने आई है।*
▪️ *ऑनलाइन सट्टा पैनलों का संचालन शिफ्ट के आधार पर किया जा रहा था तथा आरोपियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से समन्वय एवं दैनिक लेन-देन का हिसाब-किताब रखा जाना पाया गया।*
मुख्य बिंदु
थाना वैशाली नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने म्यूल बैंक खातों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के ठाणे में संचालित दो ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना स्थल
महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिला क्षेत्र स्थित किराए का फ्लैट, जहां से दो ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन किया जा रहा था।
आरोपी का नाम
1. विष्णु तिवारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी केम्प-1 शांति पारा, बैकुंठ धाम, गवर्नमेंट हॉस्पिटल के पास, भिलाई, थाना छावनी।
2. अंकित निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, रत्नाबांधा रोड, मधु मेडिकल के सामने, धमतरी।
3. नितेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी हटकेसर बस्ती, पानी टंकी के पास, धमतरी।
4. नरेश कन्हाई, उम्र 24 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, चौक के पास, खुर्सीपार, भिलाई।
5. दीपक कश्यप, उम्र 27 वर्ष, निवासी गगरेल गांव, जिला धमतरी।
6. मेहुल निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, हाउसिंग बोर्ड, धमतरी।
7. हर्ष वर्धन निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी अर्शीगांव, लिटिया सेमरिया, थाना बोरी।
8. संतोष राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी शंकरपुर, जिला मधुबनी, बिहार।
9. भुवन लाल देवांगन, उम्र 28 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णा पारा, मुक्तिधाम के पास, कांकेर, थाना कांकेर।
10. चेतन ध्रुव, उम्र 27 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, पुराना नाका, धमतरी।
जप्त सामग्री
1. 04 नग लैपटॉप।
2. 31 नग मोबाइल फोन।
3. 12 नग एटीएम कार्ड।
4. 02 नग पैन कार्ड।
5. 02 नग बैंक पासबुक।
6. 01 नग वाई-फाई/इंटरनेट उपकरण।
7. पेन ड्राइव, पावर बैंक, चार्जर एवं विभिन्न केबल।
8. नगदी राशि एवं अन्य डिजिटल/तकनीकी सामग्री।
