▪️ *प्रकरण में एक महिला एवं दो पुरुष आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।*





▪️ *प्रकरण में कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹29,22,300/- है तथा थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई।*
घटना स्थल
जसबीर कौर का मकान, जोन क्रमांक 03, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. जसबीर कौर उर्फ सोनू, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोन क्रमांक 03, एवीसी झोपड़पट्टी, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. नितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड एलआईजी, मकान नंबर 701, इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
3. तिरकेश निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
4. 02 विधि से संघर्षरत बालक।
जप्त सामग्री
1. मादक पदार्थ हेरोइन – 70.460 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹14,09,200/-।
2. नगदी रकम – ₹2,35,100/-।
3. सोने के आभूषण – 19 नग, वजन लगभग 71.35 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹9,65,000/-।
4. चांदी के आभूषण एवं बर्तन, अनुमानित कीमत ₹1,80,000/-।
5. मोबाइल फोन – 08 नग, अनुमानित कीमत ₹1,30,000/-।
6. इलेक्ट्रॉनिक तराजू – 01 नग, अनुमानित कीमत ₹3,000/-।
कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत – ₹29,22,300/- (उन्तीस लाख बाईस हजार तीन सौ रुपये)।
