
▪️ *स्मृतिनगर चौकी एवं शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में “पुलिस जन मित्र योजना” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
▪️ *कार्यक्रम में नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।*
▪️ *शंकराचार्य समूह के अध्यक्ष श्री आई.पी. मिश्रा सहित मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।*
▪️ *पुलिस एवं नागरिकों के मध्य संवाद एवं सहभागिता को सुदृढ़ कर सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।*





उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना प्रभारी सुपेला श्री एस एन सिंह एवं चौकी प्रभारी स्मृतिनगर श्री अमित अंडानी एवं चौकी स्मृतिनगर के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुराग चंद्राकर ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा किया गया, साथ ही शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं समस्त मेडिकल स्टाफ का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
