




आजकल शादियों का सीजन है. ऐसे में सोशल मीडिया पर शादियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का डांस स्टेज के बीच किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद से इंटरनेट पर यूजर्स मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं.
दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर किया KISS
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं. पहले दूल्हा-दुल्हन की नजर नोटों से उतारता है, उसके बाद दुल्हन भी नोटों से दूल्हे की नजर उतारती है. उसके बाद दुल्हन दूल्हे की बलाई लेती है और स्टेज पर सभी के सामने उसे किस करने लगती है. स्टेज पर खड़े और लोग एक टक ये नजारा देखते रह जाते हैं और हूटिंग करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की शादी का यह वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.