चीन के अस्पतालों में भीड़! नए वायरस से लोगों की मौत का दावा

चीन की सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक नया वायरस फिर से आ धमका है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तो जैसे मल्टीपल वायरस और महामारी की रिपोर्ट से भरे पड़े हैं. दावा किया जा रहा है कि चीन के अस्पतालों भारी संख्या में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया के दावों के मुताबिक, चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य समस्याओं को और बढ़ा रहा है.

एक यूजर ने तो दावा किया है कि चीन में इस वायरस की वजह से स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है. हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं हैं. चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महामारी या आपातकाल की स्थिति को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.

चीन में बढ़ रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस  

चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) संक्रमण बढ़ने का दावा किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, ये वायरस साल 2001 में खोजा गया था. ये वायरस बढ़ती ठंड के साथ लोगों को संक्रमित करता है. इस वायरस को लेकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन ने लैब रिपोर्टिंग के लिए प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं. वहीं रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 16 से 22 दिसंबर के बीच संक्रमण तेजी से बढ़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई श्रमिक सभा का प्रतिनिधि मंडल अधिशासी निदेशक व चिकित्सा प्रभारी श्री रविंद्र नाथ से सौजन्य भेंट
Next post पर्स में नोटों की गड्डियां डालकर चलती थी मां-बेटी, कमाए 4 करोड़, पुलिस को लगी भनक, तरीका जान रह गई दंग