तेज़ रफ़्तार ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत

Bhilai : नई बहू को लेकर सास शादी समारोह में गई थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। सास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल बहू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद से बहू सदमे में है। स्मृति नगर पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से लोगों में खासा आक्रोश है।

पुलिस के मुताबिक मदर टेरेसा नगर कैम्प-एक निवासी गणेसिया बाई (50) अपनी बहू किरण के साथ शादी समारोह में गई थी। दोनों एक्टिवा में थे। दोपहर तकरीबन 3.40 बजे सास बहू घर वापस लौट रहे थे। तभी जुनवानी के पास तेज रफ्तार से आ रही हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया।

घटना से गणेसिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से बहू सदमे में है। सूचना पर एबुलेंस मौके पर पहुंचकर दोनों को सुपेला अस्पताल ले आई। गणेसिया के शव को मरच्युरी में रखवा दिया है। बताया जाता है कि मृतका के दो बेटे है। एक बेटे की हाल ही में शादी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शादी के बाद,जेवरात, नगदी लेकर दुल्हन हुई फरार, नजारा देख बेहोश हो गया दूल्हा
Next post पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा और बेटा यश ईडी की हिरासत में