मुकेश चंद्राकर के पक्ष में CM भूपेश का रोड शो

भिलाई: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, दुर्ग जिला के सभी विधान सभा क्षेत्रों में  रोड शो किया । वैशाली नगर विधान सभा मे कांग्रेस चुनावी प्रचार खूब जोर शोर से किया गया। सोशल मिडिया से लेकर प्रचार के हर क्षेत्र में कांग्रेस अपने सभी प्रतिद्वंदियों से आगे नजर आया। वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश चन्द्राकर के चुनाव प्रचार के अंतर्गत जलेबी चौक कैम्प 1 भिलाई से रोड शो किया जहां क्षेत्र की जनता ने उनका भारी स्वागत किया मुख्यमंत्री ने मुकेश चन्द्राकर को अपनी साथ गाड़ी में साथ लेकर विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को कांग्रेस को वोट करने की अपील की।

रोड शो में दुर्ग की पूर्व सांसद प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर, निगम के महापौर नीरज पाल ,प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चन्द्राकर, बृजमोहन सिंह, निगम के एमआईसी मैम्बर पार्षद गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप,कैम्प ब्लाक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा। ब्लाक महामंत्री इस्माईल खान,भारी संख्या में महिलाओं सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सीएम भूपेश बघेल का रोड शो, खुर्सीपार में जोरदार प्रचार
Next post संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखती हैं छठ व्रत