भैया दूज पर बंद होंगे केदारनाथ के कपाट

भगवान आशुतोष के 11वे ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट शुभ लग्न पर विगत छह मई को केदारनाथ के कपाट आम दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे।

27 अक्‍टूबर भैया दुज के दिन धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं गौरीकुंड स्थित मां गौरा माई के कपाट भी इसी दिन शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर वर्ष भैया दूज पर ही बाबा केदार की यात्रा पर छह माह के लिए विराम लगता है। ऐसा क्‍यों होता है इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है।

छह मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर केदारनाथ धाम के पट खुल गए हैं।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस मंदिर के पट हर साल वैशाख महीने यानी मार्च-अप्रैल में खोले जाते हैं।

करीब 6 महीने तक यहां दर्शन और यात्रा चलती है।

इसके बाद कार्तिक माह यानी अक्टूबर-नवंबर में फिर कपाट बंद हो जाते हैं।

धाम के कपाट बंद होने पर भगवान केदारनाथ को चल विग्रह डोली ऊखीमठ ले जाया जाता है और वहां ओंकारेश्वर मंदिर में अगले छह माह तक बाबा केदार की पूजा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ मंदिर में होती है अन्नकूट की लूट
Next post मुख्यमंत्री निवास में मनाया गया गोवर्धन पूजा, गाड़ा बजा की धुन पर थिरके CMभूपेश