नवनीत और रवि राणा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

मुंबई में हनुमान चालीस पाठ पर विवाद बढ़ता जा रहा है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके निर्दलीय विधायक पति रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया था, जो शिवसैनिकों ने नहीं होने दिया। इस पर शनिवार को दिनभर हंगामा होता रहा। शाम होते-होते पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कानून के जानकार गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं।

वहीं भाजपा ने राणा दंपत्ति का साथ दिया, तो भी शिवसैनिक भड़क गए। भाजपा नेता किरीट सोमैया का आरोप है कि थाने में ही उन पर हमला किया गया। कुल मिलाकर पूरे मामले में आज भी हंगामा हो रहा है।राणा दम्पत्ति को बांद्रा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जमानत पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। कोर्ट ने पुलिस कस्डटी की मांग खारिज कर दी। मामला अब हाई कोर्ट आ जा सकता है। नवनीत राणा को भायखला जेल भेजा जा सकता है जबकि रवि राणा को आर्थर रोड़ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

वहीं खबर यह भी है कि नवनीत राणा और रवि राणा के खिलाफ राजद्रोह की धारा 124-A की धारा भी लगाई गई है। अब तक धारा 153 के तहत की कार्रवाई की जा रही थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि दोनों को जमानत न मिल सके।

किरीट सोमैया का आरोप, 100 गुंडों ने किया हमला: भाजपा नेता किरीट सोमैया थाने में राणा दंपत्ति से मिलने पहुंचे। यहां सोमैया पर हमला हो गया। इस बारे में एक के बाद एक ट्वीट करते हुए भाजपा नेता ने लिखा, लगभग 100 शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ मारपीट की और वे ‘मुझे मारना चाहते थे’। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, पुलिस ने बाद में कहा कि उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

थाने में गुजरी रात: नवनीत राणा और उनके पति को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बीती शाम उन्हें गिरफ्तार किया गया था। दोनों की रात थाने में ही गुजरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गांधी परिवार कांग्रेस नेताओं के सौदेबाजी का कारनामे, Rana Kapoor ने ED को बताए
Next post पीएम मोदी को दिया जाएगा ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार