एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साथ ही अपनी शादी को सुपर सिक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों ही कलाकारों और उनके परिवार की तरफ से सुरक्षा काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया का इस बहुप्रतीक्षित शादी की झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबर आ रही है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं।

खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी में चार पंडित द्वारा कराई जा रही है। कपल के फेरे शुरू हो गए हैं। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा है।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी अभी पूरी भी नहीं हुई है और विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहे हैं। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी द्वारा मीडिया को दिए बयान के मुताबिक शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई भी सदस्य शादी में परफॉर्म नहीं करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट स्पेशल एंट्री लेने वाली हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बड़ी बहन शाहीन भट्ट और दोस्त आकांशा रंजन कपूर आलिया को मंडप तक लेकर जाने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी में पहुंचते ही करण जौहर सबसे पहले आलिया भट्ट से मिलने पहुंचे। करण आलिया को देख इमोशनल हो गए।

बता दें कि करण जौहर आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं।मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर, आलिया-रणबीर की शादी के लिए सज-धजकर तैयार हैं ।अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी वेडिंग वेन्यू पहुंच चुकी हैं। कैमने में कैद हुईं एक्ट्रेस िस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं।

बेटी आलिया भट्ट की शादी में पिता महेश भट्ट भी पहुंच गए हैं। मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट इस दौरान अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ कैमरे में कैद किए गए। अभिनेत्री आलिया भट्ट के बाद अब दूल्हे राजा रणबीर कपूर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर भी शादी स्थल के लिए निकल चुके हैं। लहंगे में सज-धजकर तैयार नीतू और रिद्धिमा ने इस दौरान पैपराजी को पोज दिए।

वेडिंग वेन्यू पहुंचीं आलिया की मां और बहन

रणबीर और आलिया की शादी में अब बस कुछ ही देर बाकी है। ऐसे में शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों के आने के सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में दुल्हान बनने वालीं एक्ट्रेस आलिया की मां  मां सोनी राजदान और बहन शाहीन राजदान की तस्वीरें सामने आई हैं। वेडिंग वेन्यू पहुंचीं अभिनेत्री की मां इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आई।

मेहमानों ने शुरू किया आना

रणबीर और आलिया की शादी की रस्में बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। शादी में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। हाल ही में दितंगत अभिनेता की पत्नी नीला देवी आरके हाउस पहुंच चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, वाहन पलटने से दो जवानों की मौत, दो घायल
Next post आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला अभिषेक गौर गिरफ्तार