भारतीय छात्रों को पीटा, यूक्रेनी सैनिक

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय स्टूडेंट्स की तकलीफ लगातार बढ़ती जा रही है। बच्चे किसी तरह से वापस आने की जद्दोजहद कर रहे हैंं। मगर उनके साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, वो दिल दहला देने वाला है। इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

जो पोलैंड बॉर्डर का बताया जा रह है। इस वीडियो में यूक्रेनी सैनिक भारतीय छात्रों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सैनिकों ने यहां लड़कियों को भी बुरी तरह से पीटा है।

वीडियो में कुछ छात्र ये कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि लड़कियों को बहुत मारा जा रहा है। वीडियो में सैनिक कुछ छात्रों को घसीटते हुए भी नजर आ रहे हैं।

जानकारी मिली है कि जिस जगह से वीडियो सामने आया है। वहां पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले का छात्र भूपेंद्र सिंह राठौर भी फंसा हुआ है। वो लविव में मेडिकल की पढ़ाई करने गया था। मगर रूस और यूक्रेन की जंग के चलते वह वहीं फंस गया है।

बोला-33 किलोमीटर पैदल चलकर आए, हालात बहुत खराब हैंउसने वहां से एक वीडियो बनाकर अपने पिता दीपक सिंह राठौर को भेजा है। जिसमें वो बता रहा है कि वह यहां 33 किलोमीटर पैदल चलकर पोलैंड बॉर्डर पर आया है। उसने शुक्रवार को ये वीडियो बनाकर अपने पिता को भेजा था। तब उसने कहा था कि मैं ठीक हूं। मगर रविवार को उसने अपने पिता को बताया है कि वह पोलैंड बॉर्डर में ही फंस गया है। यहां हालात बहुत खराब हैं। स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की जा रही है। हम लोग काफी डरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही,रजिस्ट्री पर बेन
Next post मंत्री सिंहदेव के खिलाफ भ्रामक फैलाने का आरोप, पवन बंजारे गिरफ्तार