जामुल नगर पालिका में ईश्वर सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार

जामुल नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। BJP के ईश्वर ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि बहुमत में होने के बाद भी उपाध्यक्ष की कुर्सी BJP के हाथ से फिसल गई।

इस पर कांग्रेस की सुनीता चेन्नेवार ने जीत दर्ज की है। भाजपा में चल रही गुटबाजी का फायदा कांग्रेस को मिला है। क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा का एक वोट विपक्षी दल में खिसक गया।

 

20 वार्डों वाली नगर पालिका में 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस के 5, जोगी कांग्रेस का एक और 4 निर्दलीय पार्षद हैं। BJP से अध्यक्ष चुने गए ईश्वर ठाकुर को 12 वोट मिले हैं। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार सरोजनी चंद्राकर को 8 वोट मिले।

वहीं उपाध्यक्ष पर जीत दर्ज करने वाली सुनीता को 11 वोट मिले हैं। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी सीमा यादव को महज 9 वोट से संतोष करना पड़ा।नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। अब कुछ देर में दोनों पदों के लिए मतदान शुरू होगा।

यहां दो निर्दलीय के समर्थन के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत में थी, लेकिन अध्यक्ष पद की खींचतान में पहले से ही दो गुटों में भी बंटती दिखाई दे रही थी। इसका फायदा उठाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस के पास एक निर्दलीय सहित 6 पार्षद हैं, जो कि बहुमत से काफी दूर थे।

बावजूद उसकी रणनीति काम कर गई और उपाध्यक्ष का पद हासिल कर लिया।कांग्रेस यह दावा कर रही है उनके पास 8 पार्षद हो चुके हैं.

और भाजपा से क्रॉस वोटिंग करवाकर वह बहुमत को पा लेंगे। वहीं भाजपा पहले से ही बहुमत से एक अधिक पार्षदों का दल लेकर अज्ञातवास पर घूम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गांव में दो पक्षों के बीच,खूब चलीं गोलियां, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Next post PM सुरक्षा में चूक पर, गृह मंत्रालय की कार्रवाई,150 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज