छत्तीसगढ़ में बदलाव पर हाईकमान लेगा निर्णय… टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ में सियासी खींचतान जारी है। कांग्रेस के विधायक दिल्ली से लौट आए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Dev) का बड़ा बयान आया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर खींचतान नहीं, बल्कि संभावना है, हाईकमान ने हम सबको बुलाया था, क्या होना है, ये निर्णय हाई कमान के पास सुरक्षित है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बदलाव को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है, ये माना जाना चाहिए, अभी किसी को जानकारी नहीं है कि हाईकमान ने क्या निर्णय लिया है।

कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के पार्टी लाइन से अलग जाकर दिए बयान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि जय-वीरू (भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव) एक ही जैसी बात करेंगे। उनके लिए मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, उनका अपना विवेक है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल वाले फॉर्म्युले को लेकर बीते कुछ महीने से तकरार चल रहा है। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के समर्थक इसे लेकर बयानबाजी करते रहे हैं।

मगर सीएम और सिंहदेव नपेतुले अंदाज में इसे लेकर बात करते हैं। टीएस सिंह देव ने कहा है कि ढाई साल के चार महीने और गुजर गए हैं। हाईकमान ही इसे लेकर कोई ठोस फैसला लेगा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि बीजेपी में जाने का कोई सवाल नहीं है। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, कहता कुछ हूं और करता कुछ और हूं। बीजेपी में जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

आज मैं बीजेपी की कमियां निकालूं और कल उनके लिए ताली बजाऊं। ये संभव नहीं है। मुझे कांग्रेस से जुड़ाव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरोज पांडेय को हाई कोर्ट ने छह हजार स्र्पये जमा कराने दिया आदेश
Next post चीन की खुराफात शुरू