गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा

भिलाई। रिसाली निगम क्षेत्र में गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर संजिदा है। शासन की योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में भी बेहतर शिक्षा देने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए 28 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है।

रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे शा. पूर्व माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए चल रहे रिनोवेशन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि प्राइवेट स्कूल की तरह मुख्य गेट के नजदीक एक रिसेप्शन बनाया जाए, ताकि पालकों को किसी तरह की जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े।

आयुक्त ने प्रभारी उप अभियंता को इंट्रेस को बेहद आकर्षक बनाने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, सहायक अभियंता आरके जैन आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने शा. स्कूल प्रांगण में गार्डन बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने गार्डन को विज्ञान से जोड़ने निर्देश देते कहा कि पेड़ पौधे के साथ के गार्डन में विज्ञान से संबंधित स्थाई माडल भी बनवाएं ताकि बच्चे उद्यान में भी कुछ सीखे।

इंग्लिश मीडियम स्कूल के मैदान के चारों ओर पाथ वे का निर्माण किया जाएगा। ताकि बच्चे सुबह शाम रनिंग कर सके। आयुक्त ने इसके लिए अलग से कार्य योजना तैयार करने निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 28 लाख में 15 कमरों का रिनोवेशन और स्कूल के प्रथम माले में लैब तैयार किया जा रहा है। इंग्लिश मीडियम स्कूल का आरंभ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाओं से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक्टर रिंकू सिंह निकुंभ का निधन
Next post उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, RSS के कई नेताओं के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा