आकृति रेन्सीडेन्स जमीन का सीमांकन

रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र से होकर गुजरने वाला नाला अतिक्रमण की चपेट में है। 15 से 20 फीट की चैड़ाई वाला नाला रिहायसी क्षेत्र में महज 5 फीट चैड़ाई पर सिमट कर रह गया है। इस स्थिति को देखने के बाद रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने प्रगति नगर स्थित आकृति रेन्सीडेन्स के जमीन संबंधी दस्तावेज परीक्षण करने निर्देश दिए है।


उल्लेखनीय है टाउनशिप और निगम क्षेत्र का बारिश का पानी मुख्य नाला से होते हुए पुलगांव नाला में समाहित होता हैं एल्डरमेन और उपअभियंताओं द्वारा पानी निकासी के लिए पुलिया बनाए जाने प्रस्ताव तैयार करने से पहले आयुक्त  स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कई स्थानों पर नहर की चैड़ाई महज 5 से 7 फीट नजर आया। प्रगति नगर स्थित आकृति रेन्सीडेन्सी के अंदर नाला किनारे बनाए बाउन्ड्रीवाल को देख आयुक्त जमीन संबंधी दस्तावेज परीक्षण कर सीमांकन कराने के निर्देश दिए है। मार्निंग विजिट के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डेंगू से बचाव के लिए घर-घर कूलर की जांच
Next post कोरोना मानवता पर सबसे बड़ा खतरा, वैज्ञानिकों पर गर्व पीएम मोदी