13 कर्मियों को किया निलंबित, 19 को शोकाज नोटिस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने काम बंद कर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंधन की ओर से भट्टी थाने में दी गई शिकायत पत्र के बाद पुलिस ने 4 कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। वहीं 13 कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार 19 को शोकाज नोटिस जारी किया है। ये कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर थे। बिना किसी यूनियन का समर्थन लिए कर्मचारियों ने एक होकर URM, BRM, और ब्लास्ट फर्नेस-,8 जैसी महत्वपूर्ण पांच इकाइयों में उत्पादन को पूरी तरह ठप कर दिया था। वायर राड मिल और मर्चेट मिल जैसी कुछ मिलों में भी हड़ताल का आंशिक असर देखा गया। देश कोरोना के संकट से जूझ रहा हो, जिले में एस्मा लगा हो, लॉकडाउन चल रहा हो ऐसे वक्त पर कार्य बंद करना सर्वथा गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुकान खोलकर बेच रहा सामान, वसूला 5000 जुर्माना आयुक्त
Next post रायपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार