रायपुर में पांच मई तक बढ़ा लाकडाउन

जिला प्रशासन ने रायपुर में पांच मई तक के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। रायपुर में पिछले नौ अप्रैल से अभी तक लगातार लॉकडाउन है। इस बार लॉकडाउन में कुछ शर्तों के आधार पर छूट दी जा सकती है। इसके लिए कलेक्‍टर एस भारतीदासन और उनकी टीम अभी विचार विमर्श कर रही है। कुछ देर बाद नियम और शर्तों के आधार पर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल रायपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने इसकी औपचारिक जानकारी दी है। कुछ देर बाद जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि यह दूसरी बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है। इसके पहले 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक की यह अवधि बढ़ाई गई थी।जिला प्रशासन इस बार के लॉकडाउन में थोक मार्केट को कुछ हद तक छूट प्रदान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 3 माह तक ऑक्सीजन व वैक्सीन के आयात पर कस्टम ड्यूटी नहीं, प्रधानमंत्री
Next post पुरी जगन्नाथ मंदिर 15 मई तक बंद