प्रेम विवाह पर भड़का परिवार, सालों ने की जीजा की हत्या

हैदराबाद:   लंगर हौज इलाके में रिस्तों का खून किया गया। रविवार रात 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर उसकी पत्नी के दो भाइयों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि युवक ने अपने ससुराल पक्ष के परिजनों की मर्जी के खिलाफ लड़की से शादी की थी.

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा घटना की सीसीटीवी फुटेज प्रसारित की गई है। इसमें वाहनों की आवाजाही के बीच दो लोगों को सड़क पर भाग रहे व्यक्ति का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। बाद में पीछा करने वाले दो व्यक्तियों ने बचकर भागने का प्रयास कर रहे अकेले व्यक्ति पर हमला कर दिया।

पुलिस ने जानकारी दी कि युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले से उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि मारे गए व्यक्ति को कथित रूप से उसकी पत्नी के दो भाइयों ने मारा है। युवक की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। लड़की के परिवार के सदस्य इस शादी के विरोध में थे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष महिला की सगाई किसी अन्य व्यक्ति से तय हुई थी। महिला ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर घर से भाग कर शादी कर ली। इस शादी से लड़की के दोनों भाई नाराज थे। इस कारण उन्होंने इस युवक की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया कि आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग में फला तीन मुखी रुद्राक्ष,परिवार बोला नहीं करेंगे व्यापार
Next post अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित