बिलावल भुट्टो के सिंध में हिंदू महिला के साथ रेप, सिर और स्‍तन काट निकाला मांस

बिलावल भुट्टो के सिंध में हिंदू महिला के साथ रेप, सिर और स्‍तन काट निकाला मांस

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान अल्‍पसंख्‍यक हिंदुओं के लिए नरक बनता जा रहा है।  एक विधवा हिंदू महिला के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। इस महिला के साथ हैवानों ने पहले रेप किया गया और फिर उसकी पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। यही नहीं उन्‍होंने हिंदू महिला के सिर और स्‍तन तक को काट दिया और उसके अंदर से मांस निकाल ल‍िया। यह घटना सिंध प्रांत की है जहां अधिकांश पाकिस्‍तानी हिंदू रहते हैं। इस पूरे मामले को लेकर जमकर विरोध किय गया, फिर 3 दिन के बाद सिंध पुलिस ने मामला दर्ज किया गया।

हैवानियत के बाद पाकिस्‍तानी पुलिस ने 3 दिन तक मामला नहीं दर्ज कर यह साबित कर दिया कि पाकिस्‍तान में हिंदुओं की हालत क्‍या है। कृष्‍णा कुमारी ने बताया कि उन्‍होंने हिंदू महिला के गांव का दौरा किया। अल्‍पसंख्‍यक समूहों के भारी दबाव के बाद पाकिस्‍तानी पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया गया। पाकिस्‍तान की पत्रकार वीनगास ने बताया कि इस पूरे मामले को मीडिया ने हाइलाइट तक नहीं किया। इस क्रूर हत्‍याकांड के बाद न तो शहबाज सरकार और न ही बिलावल भुट्टो की सिंध सरकार ने कोई बयान जारी किया है।

वीनगास ने सवाल किया कि क्‍या सिंध पुलिस दोषियों को अरेस्‍ट करेगी। क्‍या कभी अपनी मातृभूमि सिंध में हिंदुओं के साथ समान व्‍यवहार किया जाएगा। पाकिस्‍तान की कुल 22 करोड़ की जनसंख्‍या में केवल 4 प्रतिशत जनता ही अल्‍पसंख्‍यक है। यही नहीं पाकिस्‍तान की साल 2017 की जनगणना के मुताबिक देश में 35 लाख हिंदू और 25 लाख ईसाई रहते हैं।
पाकिस्‍तान में हिंदुओं के साथ अक्‍सर मारपीट और मंदिरों को तोड़ने की खबरें आती रहती हैं। यही नहीं उन्‍हें इस्‍लामाबाद में मंदिर तक नहीं बनाने दिया जा रहा है। हिंदू लड़कियों का जबरन अपहरण करके उनके साथ निकाह और धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निगम ने किया घर सील तो महिला ने लगा ली आग, पीएम आवास योजना
Next post ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, जलती कार से निकाला बाहर