



कोरबा वैवाहिक रिश्ता तय करने के बाद शादी तोड़ने की धमकी देते हुए दहेज के रूप में किस्तों में 21 लाख रूपये वसूल लिए। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपित को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया, जबकि चार की तलाश की जा रही है।

