CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग

CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग

सुकमा जिले में CRPF के 28 जवान फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी जवान CRPF की 150वीं बटालियन के ‘सी’ कंपनी में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात कैंप में खाना खाने के बाद एकाएक अधिकांश जवानों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। जवानों के पेट में दर्द, उल्टी जैसे लक्षण दिखने लगे। जिसके बाद सभी जवानों को CRPF के फील्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी 28 जवानों का उपचार चल रहा है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को कैंप में जवानों के लिए विशेष दावत थी। हर दिन की अपेक्षा अलग-अलग तरह के पकवान बनाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि कैंप में रात में खाना बनाने के लिए जिस सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया था वह पुराना स्टॉक का था। यानी काफी दिन पहले कैंप में लाकर रखा गया था। फिलहाल CRPF के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि, CRPF के डॉक्टर सभी बीमार जवानों का उपचार कर रहे हैं। सभी की स्थित ठीक है। बीमार सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महापौर निर्मल कोसरे ने पेश किया 256 करोड़ का बजट,हंगामे के बीच
Next post व्यापारी चला रहे थे फर्जी काल सेंटर