कांग्रेस विधायकों के बीच धक्कामुकी

कांग्रेस विधायकों के बीच धक्कामुकी

हिमाचल प्रदेश शर्मसार हुआ है। विपिन परमार ने कहा कि विपक्ष ने परंपराओं को तोड़ा है और राज्यपाल का अपमान किया है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज का दिन शर्म का दिन बन गया है। सदन के अंदर व बाहर पक्ष पर नहीं संविधान पर हमला किया गया है।विपक्ष ने राज्यपाल का रास्ता रोका और उन पर शारीरिक हमला किया। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सदन में प्रस्ताव दिया कि राज्यपाल का रास्ता रोकने वाले कांग्रेस विधायकों मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान, सतपाल सिंह रायजादा, सुंदर सिंह ठाकुर और विनय कुमार को निलंबित किया जाए।विपक्ष की गैर मौजूदगी में प्रस्ताव पास किया गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान, सतपाल सिंह रायजादा, सुंदर सिंह ठाकुर और विनय सिंह को  20 मार्च तक निलंबित कर दिया है।900 से ज्यादा सवाल आए हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने समेत कई विधेयक पटल पर रखे जाएंगे। 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा में बजट पेश करेंगे। यह उनके कार्यकाल का चौथा बजट होगा। बजट सत्र 20 मार्च तक चलेगा।सत्र में 17 बैठकें होंगी। कोविड काल में शुरू होने वाला यह बजट सत्र विशेष रहने वाला है। कोरोना के चलते  विधानसभा परिसर में आने-जाने वालों की संख्या सीमित रहेगी। मंत्रियों, विधायकों को अपने साथ केवल एक-एक पीएसओ या सहायक लाने को कहा गया है। दर्शक दीर्घा के पास भी इस बार नहीं बनाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विश्वास पर टिकी है देश की वित्तीय व्यवस्था,परिश्रम से बनेगा आत्मनिर्भर भारत, पीएम मोदी
Next post जिला अस्पताल में कोविड वारियर्स का सम्मान,स्वच्छता क्षेत्र में चर्चा