छह साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास

छह साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास

भिलाई  जामुल थाना क्षेत्र में एक छह साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास की घटना हुई है। आरोपित कूलर, पंखे सुधारने का काम करता है। शनिवार की पीड़ित बच्चे की मां ने कूलर बनाने के लिए आरोपित को अपने घर पर बुलाया था।

आरोपित ने कूलर का पार्ट्स लाने के लिए पीड़ित की मां को भेज दिया और बच्चे से गंदा काम करने लगा। बच्चे ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर उसकी मां आधे रास्ते से वापस लौटी। मां को वापस लौटता देख आरोपित वहां से भाग गया। पीड़िता को उसकी मां लेकर जामुल थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

जामुल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी आरोपित रोमी सिंह (24) कूलर, पंखे सुधारने का काम करता है। शनिवार को पीड़ित बच्चे की मां ने आरोपित को अपने घर पर बुलाया था। आरोपित दोपहर में करीब एक बजे घर पर गया। कूलर चेक करने के बाद उसने कुछ पार्ट्स लाने के लिए पीड़ित की मां को भेज दिया।

घर पर आरोपित और पीड़ित अकेले थे। मौके का फायदा उठाकर आरोपित ने बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश की। लेकिन, बच्चे ने शोर मचा दिया। बच्चे की मां घर से कुछ दूर ही पहुंची थी। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर वो फौरन वापस अपने घर गई।

वहां पर आरोपित आपत्तिजनक हालत में दिखा। महिला को देखकर आरोपित फौरन वहां से भाग गया। महिला शाम को अपने बच्चे को लेकर जामुल थाना गई। वहां पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय पेश किया। जहां से आरोपित को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ट्रक चोरी कर ले गए बदमाश,जीपीएस भी किया बंद
Next post होम लोन, कार लोन इतना हुआ महंगा