CG- महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर

CG- महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली इलाके में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर किया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि, मरने वालों में कई बड़े इनामी नक्सली भी शामिल हैं। जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। नेटवर्क नहीं होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

जानकारी के मुताबिक फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली इलाके के सर्कजिंगगारा पट्टी वन क्षेत्र में भारी संख्या में कई हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं।

मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह जवानों को इलाके के लिए रवाना किया गया था।

जैसे ही जवान इसी इलाके के जंगलों में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

कई घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। जिसमें जवानों ने लगभग आधा दर्जन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है।

इधर, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले 1 सप्ताह में जवानों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 4 माओवादियों को ढेर किया है। इनमें 3 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन चारों मां माओवादियों पर छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से पांच 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

जिन तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया गया है वे कटेकल्याण एरिया कमेटी की हार्डकोर माओवादी थी। जो कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं।

इसके अलावा जिस पुरुष माओवादी को जवानों ने मारा है वो नक्सलियों के इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एल्डरमैन के नाती का अपहरण कर की लूट
Next post 62 खिलाड़ियों को कर रहे सम्मानित, नीरज चोपड़ा-मिताली राज को मिला खेल रत्न