18 स्कूली बच्चों समेत 135 कोरोना पाजिटिव

सूरजपुर जिले में 15, बलरामपुर जिले में तीन स्कूली बच्चों समेत 135 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सूरजपुर जिले के ग्राम केरता स्थित प्राथमिक स्कूल व पूर्व माध्यमिक स्कूल के 12वीं के 13 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए है।

वहीं ग्राम केरता से एक किलोमीटर दूर ग्राम पंछीडांड स्थित शासकीय हाई स्कूल के तीन विद्यार्थी संक्रमण हुए। स्थिति को देखते हुए स्कूलों को 14 दिनों के लिए बंद किया गया है।

बलरामपुर जिले के ग्राम बरवाही और मितगई में भी कुल तीन बच्चे कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कांकेर में सर्वाधिक 20, सूरजपुर में 15, जांजगीर-चांपा में 14, रायपुर में नौ, दुर्ग में छह, कोरबा में 8 समेत अन्य जिलों में मरीज मिले हैं।

राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत पांच जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले हैं। प्रदेश में 109 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि जांजगीर चांपा में एक मरीज की मौत हुई है।

वहीं मुंगेली में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post फर्जी अंकसूची से नौकरी करने वालों की जमानत खारिज
Next post India Hockey Team In Olympics :41 साल बाद हॉकी में ओलिंपिक मेडल जीता