
▪️ *दिनांक 04.11.2026 की रात्रि नेवई बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास पांच आरोपियों द्वारा मृतक श्रवण मंडावी के साथ मारपीट एवं बलवा करने की घटना सामने आई थी।*



▪️ *आरोपियों द्वारा मृतक पर पान ठेले के पास ग्राहकों को शराब पिलाने का आरोप लगाकर डंडे, चप्पल एवं हाथ-मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी।*
▪️ *घटना से आहत एवं मानसिक रूप से व्यथित होकर मृतक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई थी।*
▪️ *मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी, परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथनों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।*
▪️ *नेवई पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।*
थाना नेवई क्षेत्र में मारपीट एवं बलवा की घटना के बाद एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच, परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के कथन तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 785/2026, धारा 108, 191(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर पांचों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे जप्त किए गए।
घटना स्थल
नेवई बस्ती, शिव मंदिर के पास, पान ठेले के समीप, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
आरोपी का नाम
* आलोक कुमार हुई, उम्र 52 वर्ष, निवासी खुशी किराना दुकान के पास, नेवई, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
* सपना हुई, उम्र 42 वर्ष, निवासी नेवई बस्ती, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
* पायल, उम्र 35 वर्ष, निवासी खुशी किराना स्टोर, नेवई बस्ती, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
* शैलेन्द्री यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी लक्ष्मी पशु आहार के पास, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
* सरोज बाई यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी लक्ष्मी पशु आहार के पास, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1\. घटना में प्रयुक्त लकड़ी के 02 डंडे।
