▪️ *प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला दुर्ग पुलिस के 47 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।*
▪️ *सम्मानित पुलिसकर्मियों ने अपराध अनुसंधान, साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट, यातायात, न्यायालयीन कार्य, जनशिकायतों के निराकरण एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।*





*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 को प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उपलब्ध नामांकन सूची के अनुसार 47 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बटालियन, भिलाई में आयोजित समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा जिला दुर्ग पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
