सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई मे ‘बी द होप’ मानवता,करुणा और सामाजिक ज़िम्मेदारी इस विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के शिक्षा विभाग एवं सूद चैरिटी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ‘’बी द होप’’ इस विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्रार्थना से किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नागसेन उच्च माध्यमिक, विद्यालय की प्राचार्य एवं सूद चैरिटी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा नागदेवे रही । सर्वप्रथम शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति संतोष मैडम ने अपने उद्बोधन मे सूद चैरिटी फाउंडेशन के सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम की बधाई देते हुए समाज एवं मानवता के लिए कुछ अच्छा करने की बात कही । सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष / अधिष्ठाता डॉ. देबजानी मुखर्जी जी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रही, उन्होंने सूद चैरिटी फाउंडेशन के सदस्यों एवं बी.एड प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए मानवता,करुणा और सामाजिक ज़िम्मेदारी हेतु सदैव सजग रहने की बात कही । मुख्य रूप से रक्तदान और वृक्षारोपण जैसे गतिविधियों मे भाग लेने को कहा । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सूद चैरिटी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा नागदेवे जी ने अपने उद्बोधन मे मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों मे लोगों की मदद करने , उम्मीद रखने लोगों के चेहरों पर खुशी पाने की बात कही । सूद चैरिटी फाउंडेशन के सदस्य विकास जैसवाल जी ने भी सभी बी.एड प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि जन्मदिवस पर जरूरतमंद लोगों की मदद करना, फलदान करने एवं वस्त्र देने की बात कही । कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों ,प्राध्यापकगणों एवं छात्र – छात्राओ सभी उपस्थित रहे । धन्यवाद ज्ञापन बी. एड प्रशिक्षणार्थी अल्पना रंजन ने किया । इस कार्यक्रम का संचालन बी. एड प्रशिक्षणार्थी टी. सान्या ने किया ।





