
▪️ *रैम्बो इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाली आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।*
▪️ *28 माह में निवेश की राशि चार गुना एवं प्रतिमाह 10 से 12 प्रतिशत ट्रेडिंग रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देकर निवेश कराया गया।*
▪️ *जांच के दौरान आरोपिया के विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध एवं अनाधिकृत वित्तीय लेन-देन पाए गए।*
▪️ *अपराध क्रमांक 389/2026 में वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।*





