भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा आज भिलाई इस्पात नगरी के *सेक्टर-4* में आस्था, भक्ति और सामाजिक सम्मान के साथ संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरा क्षेत्र “जय जगन्नाथ” के जयकारों से गूंज उठा।





कार्यक्रम में *भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रंजन महापात्रा जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उनके साथ *लघु उद्योग भारती दुर्ग-रसमदा इकाई के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्रा जी* ने परंपरागत *छेरा-पहरा की रस्म* निभाकर रथ की सफाई कर भगवान को रथ तक लाने का सौभाग्य प्राप्त किया।
*सम्मान का विशेष क्षण:*
इस अवसर पर *बीएसपी सीईओ श्री रंजन महापात्रा जी* ने *श्री प्लस पेट के संचालक एवं लघु उद्योग भारती दुर्ग-रसमदा इकाई के अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा जी* को समाज सेवा एवं औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए *”सेवा रत्न सम्मान”* से सम्मानित किया। उन्हें शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। BSP CEO ने कहा कि _”श्री संजय मिश्रा जी इसी तरह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करते रहें।”_
इस सम्मान की घोषणा होते ही पूरा पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने खड़े होकर इस गौरवपूर्ण क्षण का स्वागत किया।
इस अवसर पर *श्री संजय मिश्रा परिवार* सहित नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन एवं भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रथ यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
*श्री संजय मिश्रा जी ने कहा,* _”
आज सेक्टर-4 में जो दिव्यता और जनसैलाब देखा, वह अभिभूत करने वाला है। भिलाई की यह रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। BSP CEO श्री महापात्रा जी द्वारा मिले इस सम्मान के लिए हृदय से आभार। यह सम्मान मुझे और अधिक सेवा कार्य करने की प्रेरणा देता है। भगवान जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद दें।”_
हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और व्यवस्था की जमकर सराहना की। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने रथ यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।
