
आज कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुःखद सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पाँच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे।





रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े क्रमांक CG 07 NA 0930 ट्रैक्टर, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लोड थे, के पीछे स्कूटी टकरा गई। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों का विवरण :
1. अमृत निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी भिलाई-3
2. लक्ष्मी निर्मलकर, उम्र 26 वर्ष
3. याचना, उम्र 7 वर्ष
4. डाली, उम्र 4 वर्ष
घायल :
भावेश, उम्र 8 वर्ष, उपचारार्थ एम्स रायपुर में भर्ती।
