*भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।*






▪️ *प्रकरण में पूर्व में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी, नवीन कार्रवाई के साथ अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है*।
▪️ *आरोपीगण द्वारा पिछले 4-5 माह से योजनाबद्ध तरीके से बीएसपी के लौह स्क्रैप को फ्लू डस्ट के साथ चोरी कर अवैध रूप से संग्रहित कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था।*
▪️ *प्रकरण में लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप एवं वाहनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पूर्व में जप्त की जा चुकी है तथा मामले में विवेचना एवं अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
