
▪️ *अपहरण कर लूटपाट की वारदात में शामिल 02 आरोपियों एवं 04 अपचारी बालकों को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।*
▪️ *प्रार्थी से मारपीट कर नकदी, मोबाइल, स्कूटी, चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लूटने की घटना का सफल खुलासा किया गया।*
▪️ *आरोपियों द्वारा प्रार्थी के डिजिटल भुगतान माध्यम से जबरन राशि ट्रांसफर कराकर कुल ₹87,180 की लूटपाट की गई थी*।
▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, जबकि 02 फरार आरोपियों की तलाश जारी है*






घटना का कारण :
स्कूटी खरीदने के बहाने प्रार्थी को झांसे में लेकर अपहरण कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देना।
घटनास्थल :
गदा चौक पुरानी शराब भट्ठी, सेक्टर-6 साईं मंदिर क्षेत्र एवं पुलगांव चौक नाला क्षेत्र, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. सोहेल खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, इंद्रा नगर, सुपेला।
2. पंकज विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी गदा चौक, सुपेला।
3. 04 अपचारी बालक (विधि के अनुसार विवरण गोपनीय)।
4. 02 अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी।
