अपराधिक मानव वध का आरोपी गिरफ्तार ,कल दोपहर में नशे मे रफ्तार से गाड़ी चला कर रेड सिग्नल को तोड़ते हुए दो व्यक्तियों की मृत्यु करित किया था तथा एक को गंभीर रूप से घायल किया था*

अपराधिक मानव वध का आरोपी गिरफ्तार ,कल दोपहर में नशे मे रफ्तार से गाड़ी चला कर रेड सिग्नल को तोड़ते हुए दो व्यक्तियों की मृत्यु करित किया था तथा एक को गंभीर रूप से घायल किया था*

 

▪️ *चंद्र मौर्य सुपेला चौक की घटना में आरोपी को आपराधिक मानववध के तहत गिरफ्तार किया गया*

 

▪️ *आरोपी पूर्व में चिट्टा के साथ थाना वैशाली नगर से गिरफ्तार किया जा चुका है*

 

▪️ *रेड सिग्नल पर खड़े दोपहिया वाहनों को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने वाले आरोपी चालक को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया*

 

▪️ *रेड सिग्नल तोड़कर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आरोपी ने दोपहिया वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिससे 02 लोगों की मृत्यु हुई एवं 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।*

▪️ *घटना के संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 695/2026 धारा 128, 125(ए), 105 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।*

▪️ *घटना के बाद फरार आरोपी वाहन चालक सागर जायसवाल को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।*

▪️ *घटना में प्रयुक्त फोर्ड कंपनी की कार क्रमांक CG-07-BR-0571 को विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

 

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 17.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रा मौर्या चौक के पास एक कार चालक द्वारा रेड सिग्नल पर खड़े दोपहिया वाहन चालकों को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी गई है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस तत्काल घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंची, जहां नूर खान एवं मनोहर कुमार गोनाडे की मृत्यु होना पाया गया तथा सलीम अली गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचाररत मिला।

 

प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक 17.05.2026 को दोपहर लगभग 14:38 बजे काले रंग की फोर्ड कार क्रमांक CG-07-BR-0571 के चालक द्वारा रेड सिग्नल को अनदेखा करते हुए तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर सिग्नल पर खड़े मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई, जिससे वाहन चालक एवं सवार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 695/2026 धारा 128, 125(ए), 105 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सागर जायसवाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन फोर्ड कार क्रमांक CG-07-BR-0571 को मय दस्तावेज जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

प्रकरण की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 460/2025 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

 

घटना का कारण :

तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए रेड सिग्नल का उल्लंघन करना।

 

घटनास्थल :

चंद्रा मौर्या चौक, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

 

आरोपी का नाम :

 

1. सागर जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर बी/70 आम्रपाली वनांचल सिटी, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

 

जप्त सामग्री :

 

1. फोर्ड कंपनी की कार क्रमांक CG-07-BR-0571।

2. वाहन संबंधी दस्तावेज।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि राजेश तिवारी, पूरनलाल साहू, प्रधान आरक्षक योगेश चन्द्राकर, आरक्षक अजीत यादव, दुर्गेश सिंह राजपूत एवं मिथलेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

 

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति शिकायत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CBI और ED से मांगी प्रगति रिपोर्ट
Next post खजाना’ खोदकर इस देश ने खोज ली खुशहाली