मुख्यमंत्री बघेल -आलाकमान कहेगा जिस दिन पद से हट जाऊंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर बुधवार पहुंचे सीएम भूपेश बघेल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सीएम भूपेश बघेल, बोले-जिस दिन कहा जाएगा सीएम पद छोड़ दूंगा, यह किसानों की सरकार है।

कांग्रेस आलाकमान ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, जिस दिन आलाकमान कहेगा पद से हट जाऊंगा। सोनिया-राहुल ने मुझ जैसे किसान को मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी है, जब तक उनका आदेश है, तब तक मैं इस पद पर हूं, जब कहेंगे हट जाऊंगा।

ढाई-ढाई साल का राग अलापने वाले सफल नहीं होंगे। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक हुई, पुनिया, केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई। राहुल के साथ विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई.

छत्तीसगढ़ की स्थिति के बारे में उनको अवगत कराया। इससे पहले दिल्ली में सीएम बघेल और सिंहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग-अलग चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने सभा का आयोजन
Next post भारत ने टॉस जीतकर शुरु की बल्लेबाजी,शून्य पर आउट