वांटेड लिस्ट में शामिल महिला नक्सली गिरफ्तार

रायपुर:  NIA की टीम ने एक महिला नक्सली को पकड़ा है। ये दो सालों से वांटेड लिस्ट में शामिल थी। इसकी तलाश की जा रही थी, आखिरकार इसे बीजापुर से पकड़ा गया है।  विशेष अदालत में पेश करने के बाद महिला नक्सली से टीम पूछताछ कर रही है।

मामला साल 2021 का है। तब बीजापुर जिले के ही थाना तर्रेम इलाके के टेकलगुड़ियम गांव से लगे जंगलों में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पहले से ही जंगल में छुपे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। हमलावरों में मड़काम उनगी उर्फ कमला भी शामिल थी।

भोपालपटनम क्षेत्र में छुपे होने की मिली थी जानकारी

रविवार को महिला नक्सली के बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी NIA को मिली। टीम ने छापा मारकर इसे पकड़ा। पकड़ी गई महिला माओवादी के खिलाफ थाना तर्रेम में केस भी दर्ज है। फिलहाल मामले में महिला नक्सली से और भी जानकारी जुटा रही है।

3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में हुई इस मुठभेड़ में करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे।करीब डेढ़ साल पहले हुई इस मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

 पहले ही कांकेर में मुठभेड़
कांकेर शहर से 20 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमाबेड़ा से लगे उसेली के जंगलों में शनिवार की शाम पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद की है। डीआरजी टीम को आमाबेड़ा के उसेली मरामकोनारीके जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। जिसके बाद डीआरजी टीम ग्राम उसेली गुमझीर, मरमाकोनारी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के लिए निकले।
सर्च ऑपरेशन के दौरान उसेली और मरमाकोनारी के बीच जंगल में शाम 5 बजे के आस पास डीआरजी टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों के बीच करीब आघे घंटे तक मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान नक्सली मौका देख जंगलों में भाग निकले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया है। घटना स्थल के आस-पास के जंगलों में गश्त जारी है और इलाके में बड़े नक्सली लीडर के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला
Next post कैंपस के बाहर छात्राओं के बीच मारपीट का