वाहन डिवाइडर से टकराई, 5 महिलाओं की मौत, 4 महिलाएं और ड्रायवर गंभीर…

रायपुर अभनपुर के केंन्द्री के पास सुबह-सुबह तेज रफ्तार जाइलो वाहन डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही 5 महिलाओं की मौत हो गई है। सभी भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाले है। सभी महिलाएं राजिम में पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही थी।

उसी दौरान ये हादसा हुआ है। वही हादसे में घायल 4 महिलाओं और 1 ड्रायवर को गंभीर हालत में मेकाहारा रिफर किया गया है। मामला अभनपुर थाना इलाके का है।

अभनपुर हादसे में मृतकों के नाम है। सुचिता साहू 65 वर्ष, काजल 60 वर्ष, सविता दास 65, रीना चौधरी 75 वर्ष, रीना दास 75 वर्ष है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में मृतकों के लिए गहरा दुख प्रकट किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जल जीवन मिशन के 6 ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड
Next post मुख्यमंत्री सरमा ने घर जाकर किया रतन टाटा को सम्मानित