BJP ने 8 पार्षदों को पार्टी से निकाला

राजनांदगांव जिले में बीजेपी ने छुरिया नगर पंचायत के 8 पार्षदों को पार्टी से बाहर कर दिया है। इनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि करने के चलते कार्रवाई की गई है।

कहा गया है कि आप सभी को पहले भी इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था। मगर आपकी तरफ से कोई उचित जवाब भी नहीं दिया गया। इसलिए आप सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित किया जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

पहले छुरिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सलमान खान ने अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा(कांग्रेस) के खिलाफ दुकान आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव की तरफ से जारी किए गए आदेश में, वार्ड नंबर 12 की पार्षद त्रिवेणी कुंभकार, वार्ड नंबर 14 के पार्षद भूषण ठाकुर, वार्ड नंबर 6 की पार्षद भारती रजक, वार्ड नंबर 3 के पार्षद सलमान खान, योगेश्वर पटेल, द्रौपति मंडावी, रमेश कश्यप और वार्ड नंबर 4 की पार्षद सीमा सिन्हा का नाम शामिल है।

इन सभी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काशित कर दिया गया है।सलमान खान ने पहले ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

इसके बाद अब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। छुरिया में कुल 15 वार्ड हैं। जिसमें 8 बीजेपी के और 7 कांग्रेस के पार्षद हैं। अध्यक्ष चुनाव के दौरान किसी बीजेपी पार्षद ने क्रॉस वोटिंग किया था। जिसके बाद अध्यक्ष कांग्रेस की राजकुमारी सिन्हा चुनी गईं थीं।

भाजपा मंडल छुरिया के महामंत्री संजय कुमार सिन्हा के नाम भेजे गए इस्तीफे में सलमान खान ने आरोप लगाया था कि छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ने अवैध कब्जा कर लिया।

इसको लेकर भी उन्होंने अकेले ही आवाज उठाई। उन्होंने अकेले आंदोलन किया। पार्टी के किसी भी नेता ने उनका साथ नहीं दिया।

सलमान खान ने वर्तमान में मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत दुकान आबंटन को लेकर भी अध्यक्ष पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा मंडल के नेताओं की भूमिका संदिग्ध है। ऐसी स्थिति में आप लोगों के साथ जुड़कर काम करने में असमर्थ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post BJP नेता लोकेश पाण्डेय के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Next post पीएम मोदी मैसूर पैलेस में करेंगे 19 योगासन, पूरी दुनिया में मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस