लोकसभा सांसद दानिश अली संक्रमित

एक ओर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं तो दूसरी ओर कोरोना का साया संसद में भी पहुंच गया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लोकसभा सांसद दानिश अली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, टीके की दोनों खुराकें लगवाने के बावजूद मैं कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। कल (सोमवार) मैंने संसद की कार्यवाही में भी भाग लिया था। मैं उन सभी लोगों से जो मेरे संपर्क में आए थे अपनी जांट करवाने और आइसोलेशन में जाने का अनुरोध करता हूं। मुझमें हल्के लक्षण हैं और उम्मीद है कि मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा। इस ट्वीट में उन्होंने लोकसभा स्पीकर और लोकसभा सचिवालय को भी टैग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सोनू सूद रायपुर में खोलेंगे,सबसे बड़ा हॉस्पटिल
Next post छत्तीसगढ़ में IT की दबिश