बागियों की कोई जरूरत नहीं तीखा बयान प्रेमप्रकाश पांडेय

नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी अब पूरी तरह से चार्ज मोड पर है। यहां भिलाई नगर निगम, रिसाली नगर निगम, चरोदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका परिषद के 171 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं। बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिलने पर करीब 33 प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में मैदान में डटे हैं।

बीजेपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशियों को बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन निकाले गए लोगों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने ‘गद्दार’ की संज्ञा दी डाली, जिनमें बीजेपी के जिला मंत्री रामानन्द मौर्य का भी नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मतदाता जागरूकता के तहत खिलाड़ी ले रहे संकल्प
Next post वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने चुनाव प्रचार छोड़ हादसे में घायल मरीज के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर